Close

    हिन्दी पखवाड़ा 2026 का आयोजन- प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ तकनीकी नवाचार और राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण |

    Hindi Pakhwada 2026

    राजकीय कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग, प्रोत्साहन तथा इसके अधिकाधिक उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र, मध्यप्रदेश राज्य इकाई द्वारा इस वर्ष भी ‘हिंदी पखवाड़ा 2026’ का आयोजन 14 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस पखवाड़े के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न रोचक, ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन 30 सितंबर 2026 को एक भव्य समारोह के साथ हुआ।