Close

    मध्य प्रदेश मे राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र द्वारा सेफर इंटरनेट डे का आयोजन

    सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) मध्य प्रदेश के सौजन्य से विभिन्न संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

    राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) मध्य प्रदेश, राज्य इकाई में इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इसमें मुख्य अतिथि, कमिश्नर, तकनीकी शिक्षा निदेशालय श्री अवधेश शर्मा एवं राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी, श्री कमलेश जोशी की अध्यक्षता में राज्य इकाई के सभी सदस्यों ने भाग लिया । साथ ही सम्पूर्ण राज्य के सरकारी/सरकारी-स्वायत्त इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज संस्थान के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने वर्चुअल माध्यम (VC) से भाग लिया ।

    इस वर्ष की थीम एआई और उभरते साइबर जोखिम निर्धारित की गई है । वक्ताओं द्वारा उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में संवेदनशील बनाने, साइबर स्वच्छता के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देने, उपयोगकर्ताओं को प्रमुख साइबर खतरों और शमन तकनीकों के बारे में शिक्षित करने और नागरिकों के बीच इंटरनेट के जिम्मेदार उपयोग करने हेतु चर्चा की गई । ए आई-सक्षम धोखाधड़ी, उपयोगकर्ताओं को धोखा देने के लिए डीपफेक, वॉयस क्लोनिंग, व्यक्तिगत संदेश और स्वचालन विषयों से अवगत कराया गया । ए. आई. के इस बढ़ते दुरुपयोग ने सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल उपयोग के लिए गंभीर चुनौती पैदा कर दी है, जिससे जागरूकता और साइबर स्वच्छता आवश्यक हो गई है।