नर्मदा पर्यटन विकास हेतु NIC डिंडोरी, मध्यप्रदेश द्वारा निर्मित नर्मदा यात्रा वेबसाइट https://dindorinarmadayatra.mp.gov.in का अनावरण
मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 25 मई 2023 को जिला डिंडोरी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल, श्री मंगूभाई पटेल और माननीय ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में, “डिंडोरी नर्मदा यात्रा” वेबसाइट का शुभारंभ किया। । वेबसाइट को जिला कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के नेतृत्व में एनआईसी डिंडोरी द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है, और इसका उद्देश्य जिले में नर्मदा पर्यटन को बढ़ावा देना है ।