एनआईसी मध्य प्रदेश द्वारा जल निगम मध्य प्रदेश हेतु विकसित प्रणालियों पर मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (NITTTR), भोपाल में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 10 मार्च 2026 को एनआईसी मध्य प्रदेश द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मास्टर ट्रेनर्स को पंचायत स्तर पर जल प्रभार प्रबंधन, कर आकलन, संग्रहण तथा ऑनलाइन भुगतान प्रक्रियाओं से संबंधित डिजिटल कार्यप्रणालियों और कार्यप्रणाली पर प्रशिक्षित करना था, ताकि वे इस जानकारी का प्रभावी प्रसार कर सकें।